फर्जी दरोगा बनकर धोखाघडी करने वाले गैंग का पर्दाफाश Fraud gang to expose as fake inspector



2 अभियुक्त गिरफ्तार, एक हथकडी व दिल्ली पुलिस के उ0नि0 की पूर्ण वर्दी एवं स्विफ्ट कार बरामद   
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) अपराध शाखा पुलिस अधीक्षक नगर व थाना कोतवाली पुलिस ने सयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आज सुबह मुखबिर की सूचना पर शहीद पार्क से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जो फर्जी दरोगा बनकर व्यक्तियों को डरा धमका कर अवैध धन की वसूली करते थे, जिनके द्वारा विनोद उर्फ चुज्जी नामक व्यक्ति से 94000/ रूपये की वसूली की गयी थी। 
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों बदमाशों में ताहिर उर्फ सौरभ चैधरी पुत्र सत्यप्रकाश चैधरी निवासी गली नं0 30/7 जाफराबाद थाना जाफराबाद दिल्ली तथा रहीस पुत्र बहीद निवासी म0नं0 318 ब्लाक बी, पुरानी सीमापुरी दिल्ली है । दोनों दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस का घौंस जमाकर लोगों से अवैध उगाही करते थे । इनकी कई शिकायते सामने आ चुकी थी । इसके बाद इनकी घेराबंदी की तैयारी की गई । मुखबिर की सूचना पर आज दोनों को दबोच लिया गया । पुलिस ने इनके पास  दिल्ली पुलिस के उ0नि0 की पूर्ण वर्दी, एक पुलिस हथकडी, एक स्विफ्ट कार नं0 डीएल9सीएसी-4482 बरामद की गई है । 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment