3 वाहन चोर गिरफ्तार, 3 मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद 3 vehicle thieves arrested, 3 motorcycle and illegal weapons recovered



गजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना लोनी पुलिस ने कल रात  21.30 बजे सिमेन्ट रोड टैम्पू स्टैण्ड के पास से अभियुक्त  आफख पुत्र मुस्ताक निवासी मानसी नगर थाना गौकुलपुरी दिल्ली, जितेन्द्र पुत्र इन्द्रपाल निवासी भागरथी बिहार थाना गौकुलपुरी दिल्ली तथा शहनवाजे पुत्र रमजानी निवासी भागरथी बिहार थाना गौकुलपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के 3 मोटर साईकिल पलेटिना नं0 डीएल5एसबीवी-8593, टीवीएस बिना नम्बर, एक स्पलैण्डर व 2 नाजायज चाकू बरामद हुए है।

14 पेटी अवैध शराब बरामद, अभियुक्त फरार - थाना साहिबाबाद पुलिस ने कल देर रात  तुलसी निकेतन के पास से एक कार नं0 डीएल3सीआर-9321 मे 14 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। जबकि अभियुक्त फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

अवैध शराब बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना साहिबाबाद पुलिस ने आज  1.30 बजे सीआरसी कट यूपी बार्डर के पास से अभियुक्त  हितेश पुत्र तुषार शर्मा निवासी वावरी थाना बावरी जनपद शामली तथा मोहित पुत्र कृष्णा शर्मा निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से 54 बोतल अग्रेजी शराब बरामद हुई है।

अवैध शराब बरामद, 8 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल रात अलग-अलग स्थान से अभियुक्त  पूर्ण पुत्र मिटटी लाल निवासी झुग्गी झोपडी लोहा मण्डी थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद, जावेद पुत्र मौ0 असलम निवासी थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद,  अकाश पुत्र बुद्वपाल निवासी भारत धर्म काॅटे के पास छपरोल थाना विसरख जनपद गौतमबुद्वनगर,  मुकेश पाण्डे पुत्र रामनरेश निवासी शाहपुर बम्हेटा थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद, दीपक राणा पुत्र अयोध्या निवासी कुरवा थाना मधुवन बिहार, राजू पुत्र राजेन्द्र निवासी संगम बिहार भाटिया मोड थाना सिहानीगेट,  किशोर उर्फ टिंकू पुत्र रामरत्न निवासी राहुल बिहार दौलतपुरा थाना सिहानीगेट तथा रणबीर पुत्र प्रेम सिंह निवासी सूर्य इन्कलेव थाना कोतवाली जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 48-48 पव्वै (384 पव्वै) अवैध शराब बरामद हुई है।

200 नशीली गोलिया बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार:- थाना लिंकरोड पुलिस ने कल शाम  महारजपुर चैराहे के पास से अभियुक्त शहजाद पुत्र युनुस निवासी ग्राम महाराजपुर थाना लिंकरोड जनपद गाजियाबाद तथा सलमान अली पुत्र मुनकेद अली निवासी ग्राम महाराजपुर थाना लिंकरोड जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से 200 नशीली गोलियाॅ , 1 जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है।

5 पेटी अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने कल रात कुनाल फार्म हाऊस के पीछे से अभियुक्त सचिन पुत्र इन्द्र मोहन निवासी न्यू विकासनगर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से 5 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए है।


8 पेटी अवैध शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने कल रात्रि को  अलग-अलग स्थान से अभियुक्त बबलू उर्फ टुण्डा पुत्र लक्ष्मण निवासी बुद्व बाजार राहुल गार्डन थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद तथा रमेश चन्द पुत्र कैलाश चन्द निवासी शिव वाटिका थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिनके कब्जे से क्रमशः 5-3 पेटी (कुल 8 पेटी) अवैघ शराब बरामद हुई है।

तंमचे सहित अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मुरादनगर पुलिस ने कल रात नैकपुर से अभियुक्त दानिस पुत्र सलीम कुरैसी निवासी हकीमपुरा कस्बा व थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया  है। जिसके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।

अवैध गांजा बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना खोडा पुलिस ने आज प्रातः 8.45 बजे साहिल स्कूल के पास से अभियुक्त कुनाल नायक पुत्र सुनाकर नायक निवासी वन्दना इन्कलेव थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

अवैध शराब बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी बार्डर पुलिस ने आज समय 12.10 बजे बेहटा पुलिया के पास से अभियुक्त मन्जू कुमार पुत्र रामफल सिंह निवासी सरस्वती बिहार थाना लोनी बार्डर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 48 पव्वै अवैध शराब बरामद हुई है।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment