मऊ, (वार्ता) बहुजन समाज पाटी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)पर अारक्षण को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाते हुए आज कहा कि बसपा आर्थिक आधार पर सवर्णों को आरक्षण देने की पक्षधर है, सुश्री मायावती ने मऊ में चुनावी जनसभाओं का संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर एस एस) के एजेंडे पर चलकर दलितों और पिछडो के आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है।
बसपा आर्थिक आधार पर सवर्णो को भी आरक्षण देने की पक्षधर रही है।
बसपा अपने दम पर सूबे में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।



0 comments:
Post a Comment