शराब बांटने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, लौटी खाली हाथ Police rushed to share information on alcohol, returned empty-handed



इंदिरापुरम, ( संवाददाता ) भाजपा और सपा - कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के कार्यालय पर रविवार रात शराब बंटने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस खाली हाथ लौट आई।
थाना प्रभारी इंदिरापुरम प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा और सपा - कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अमर पाल शर्मा के कार्यालय पर शराब बांटी जा रही है। पुलिस ने सुनील शर्मा के आदित्य मॉल के पास बने चुनाव कार्यालय और न्याय खंड - एक स्थित अमर पाल शर्मा के चुनाव कार्यालय पर छापेमारी की। छापेमारी में वहां कार्यकर्ता मिले। शराब या कोई अन्य आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इस पर पुलिस की टीम वापस हो गई। उन्होंने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव में शराब आदि का प्रयोग करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment