कक्षा 12 के छात्रो को भावभीनी विदाई Class 12 students say a bittersweet farewell



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  स्थानीय संजयनगर सैक्टर -23 स्थित रामकिशन इंस्टीटयूट सीनियर सैकेन्डरी स्कूल परिसर में आज कक्षा 11 के छात्रो ने कक्षा 12 के छात्रो को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली ,सबसे पहले बोर्ड  परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रो के उज्ज्वल भविष्य व उनकी सफलता  के लिए यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद इंद्रधनुषी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कक्षा 11के छात्रो ने चलते चलते कभी अलविदा न कहना सामूहिक गान गाकर अपने साथियो को भावविभोर होने के लिए मजबूर कर दिया। इसके अलावा फैशन शो , सरस्वती वंदना ,दो पल रूक,,,,,,,, तुम जो आये जिन्दगी में बात बन जाये। गीतो ने भी समा बांध दिया। इस अवसर छात्रो ने अपने शिक्षको को खटटे मीठे अनुभव से सराबोर उपाधियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर आरके आई के निदेशक आलोक गर्ग व प्रधानाचार्या डा0मालती गर्ग ने बोर्ड परीक्षार्थियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब टीचर पेरेन्टस मीटिंग नही होगी और न ही शिकवे शिकायत होगीं। अब आपको खुद घर पर रहकर पढाईकर परीक्षा देनी । इसके बाद ही आपको अपना कैरियर व भविष्य तय करना है। इस मौके पर तालियो की गडगडाहट के बीच कक्षा बारह के छात्र प्रणव को मिस्टर आरकेआई फेयरवेल  और आशी को मिस आरकेआई फेयरवेल घोषित किया गया । इस मौके पर आरकेआई की प्रबंध समिति के सदस्य प्रदीपगर्ग , हर्षगर्ग व हिमान्शुगर्ग व शिक्षकगण प्रीति ,रूचि शिल्पा ,सुषमा शर्मा ,मंजूला व तृप्ति आदि विशेष रूप से मौजूद थे। 

                                        
                                         




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment