गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना विजयनगर पुलिस ने कल देर रात इण्डिया मार्ट माॅल के पास से अभियुक्त मोनू पुत्र रामनिवास निवासी गली नं0 10 बिहारीपुरा शिव मन्दिर के पास थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, विजय पुत्र गोरेलाल निवासी म0नं0 1090 लाल क्वाटर थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद, प्रवेश पुत्र फतेह सिंह निवासी कृष्णानगर बागू थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा रोहित पुत्र वेदप्रकाश निवासी गली नं0 03 कृष्णानगर बागू थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी व लूट के 3 मोबाइल फोन, 2 मोटर साईकिल व एक बैग बरामद हुआ है।
पुलिस मुठभेड के बाद 04 शातिर बदमाश गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद - थाना लिंकरोड पुलिस ने कल रात अम्बिका स्टील कम्पनी के पास से मुठभेड के बाद अभियुक्त इनित्याज उर्फ रवि पुत्र रोहयुददीन निवासी बेलडगा थाना बेलडगा जनपद मुर्शीदाबाद पं0 बगंाल, अविनाश त्रिपाठी उर्फ लम्बू पुत्र शिवप्रसाद निवासी सिरोता थाना मुठेरवा जनपद बस्ती, सन्दीप चैहान उर्फ बन्टी पुत्र जयबीर निवासी सिखेडा थाना इन्चैली जनपद मेरठ तथा विजय त्रिपाठी पुत्र शिवप्रसाद निवासी सिरोता थाना मुठेरवा जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से एक तंमचा 315 बोर, 1 जिन्दा, 1 खोका कारतूस व 3 नाजायज चाकू बरामद हुए है।
3 किलो अवैध डोडा पाऊडर बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने आज सुबह पाभी बिजली घर के पास से अभियुक्त रोजू पुत्र शेरू निवासी पाभी सादकपुर थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 3 किलो अवैध डोडा पाऊडर बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment