कोल्ड स्टोरेज मे अमोनिया गैस रिसने से इमारत गिरी, पांच की मौत, आठ घायल 5 killed, eight injured in building collapse of ammonia gas in cold storage



कानपुर,  (भाषा) कानपुर ग्रामीण के शिवराजपुर में एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव के बाद तेज धमाका हुआ जिससे पांच मजदूरों की मौत हो गयी तथा कम से कम आठ लोग घायल हो गये जिसमें एक मजदूर की हालत गंभीर है।

मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डा रामायण प्रसाद के मुताबिक शाम चार बजे से शाम छह बजे के बीच कोल्ड स्टोरेज के मलबे से पांच मजदूरों को निकाला गया है और इन सभी को मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने इन की जांच की तो वह मृत पाया।

वहीं कानपुर के डीएम कौशल राज शर्मा ने कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंस की जांच के आदेश दिये है। कोल्ड स्टोरेज के आसपास के इलाको में अमोनिया गैस इस बुरी तरह से फैली है कि प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य में लगे लोगों के पहनने के लिये भारी संख्या में मास्क मंगाये।

एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र शिवराजपुर के कटियार कोल्ड स्टोरेज में आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गैस का रिसाव शुरू हो गया। उसके बाद कोल्ड स्टोरेज में तेज धमाका हुआ और उसके बाद कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गयी। उस समय कोल्ड स्टोरेज में करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर दोपहर का खाना खा रहे रहे थे।

धमाके के साथ कोल्ड स्टोरेज की छत इतनी तेज आवाज में गिरी कि सड़क के दूसरी तरफ कानपुर रेलवे पटरी पर खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन के यात्री ट्रेन में धमाका समझकर ट्रेन से नीचे उतर गये। धमाका होते ही आसपास इतनी तेजी से गैस फैली कि लोगों में अफरातफरी मच गयी और लोग बाहर निकल आये।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment