जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाया जाय- निधि केसरवानी The district should be made open to the open defecation - Nidhi Kesarwani



नोडल अधिकारी गावों में जाकर लोगो को पे्ररित करे। 
                                   
गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद को खुले में शोैच मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों को युद्वस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये है। आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित एक बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निदेर्शित किया कि वह अपने आवन्टित ग्रामों में नियमित रूप से जाये और लोगो को खुले में शौच न करने के लिए पे्ररित करे। उन्होंनेे कहा कि खुले में शौच मुक्त बनाने में गांव के प्रत्येक घर में शौचालय होना चाहिए जिन घरों में शौचालय नही बने है उन्हें पे्ररित कर के शौचालय बनवाये। 
जिलाधिकारी ने कहा कि शौचालय निर्माण की प्रगति के अनुसार किस्तों मे धनराशि लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जाये। जिन घरों में शौचालय पूर्ण हो चुक उन्हें पूरी धनराशि उपलब्ध करायी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि गावों में बनायी गई निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाये। निगरानी समिति के सदस्यो से निरन्तर सम्पर्क करके उन्हे सक्रिय करे तथा निगरानी समिति के सदस्यों के माध्यम से यह सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति खुले में शौच हेतु न जाए। 
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 55 गावं खुले में शौच मुक्त हो चुके है 31 मार्च तक 64 गावों को खुले में शौच मुक्त कराना है इसके लिए तेजी के साथ कार्य करना है सभी खण्ड विकास अधिकारी प्रतिदिन कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा करे। तथा निमार्णधीन शौचालयों कोे इस माह की 25 तारीख तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करादे जो ब्लाक समन्वयक, पचांयत सचिव व सहायक खण्ड विकास अधिकारी कार्य में शिथिलता बरत रहे है उनका वेतन रोक देने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी बीेरेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम के प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चिकित्साधिकारी अजय अग्रवाल जिला विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment