साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) डीएलएफ कलोनी के माता वैष्णव मन्दिर परिसर में भाजपा पार्षद सरदार सिंह भाटी को नगर निगम गाजियाबाद का डिप्टी मेयर बनने पर भाजपा कार्यकर्ता और स्थानिय निवासियों ने फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया और लडू बांटे ।
गौरतलव है कि शनिबार को वार्ड पप्पू कालोनी जवाहर पार्क कालानी के पार्षद सरदार सिंह भाटी नगर निगम गाजियाबाद के चुनावों में सर्वसम्मति से डिप्टी मेयर चुने गयं थे। रविवार को डीएलएफ कलोनी के माता वैष्णव मन्दिर परिसर में कालोनी निवासियों और भाजपा नेताओं ने डिप्टी मेयर बनने पर सरदार सिंह भाटी को फूल मालाओ से लाद दिया तथा सभी को लडू खिला कर अपनी खुशी जाहिर की और उनका जोरदार स्वागत किया । इसी अवसर आरडब्लूए अध्यक्ष हरीश कसाना ने उन्हें एक ज्ञापन सोंपा और कलोनी में व्याप्त समस्याओ से अवगत कराया।
इस मौके पर भाजपा के महानगर महामंत्री मान सिंह गोस्वामी, काली चरण पहलवान, विनोद कसाना, रवि भाटी, कांता भटनागर, मंजू लाहा, संजय शर्मा, मंजू गर्ग, रमा जैन, शोभनाथ चैहान, अनीता सचदेवा आदि लोग उपस्थित थे ।
फोटो कैप्षन-



0 comments:
Post a Comment