डीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान DM launches cleanliness drive



जिलाधिकारी ने जन सहयोग से एक किलो मीटर लम्बी ग्रीन वैल्ट की सफाई की 


वसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता )  पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को गति देने एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेकर जिले की जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने हिंडनपार क्षेत्र साहिबाबाद की वसुंधरा कालोनी में आम लोगों को साथ लेकर वहां स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सफाई को न केवल हम अपने स्वयं के आचरण में शामिल करें, बल्कि अन्य लोगो को भी प्रेरित करें। समाज के समग्र विकास एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता के प्रति सामूहिक जागरूकता की आवश्यक है।
          उन्होंने कहा कि हम अपने काम के परिसर को स्वयं साफ रखें बल्कि स्वच्छ पर्यावरण का सृजन करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विकसित देशों की प्रगति में वहां के नागरिको की अपने कर्तब्यों के प्रति जागरूकता का बहुत बडा योगदान है। विकसित देशों में सडकों, पार्कों आदि सार्वजनिक स्थलों की सफाई  के प्रति वहां के नागरिक सजग रहते हैं तथा दूसरों को भी सचेत करते हैं। जिलाधिकारी ने स्थानीय निवासियों से कहा कि वो अपने घर का कूडा इधर- उधर न फेंके और ना देसरों को फैकने दें। प्रत्येक व्यक्ति यह सकंल्प लें कि ना वो गन्दगी करेगा और ना ही करने देगा तभी स्वच्छता अभियान सफल होगा। 
       सफाई कार्यक्रम के अभियान में जिलाधिकारी ने लगभग एक किलोमीटर की ग्रीन बैल्ट की सफाई स्थानीय निवासियों, अधिकारियों कर्मचारियों व सिविल डिफेन्स के सहयोग से की। इस सफाई कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण भी किया। उनके साथ अपर जिलाधिकारी नगर प्रीति जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार व स्थानीय निवासियों ने सफाई कार्यक्रम में सहयोग किया।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment