गायत्री प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया - Gaytri prajapti arrested




लखनऊ: गैंग रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. यूपी सरकार में मंत्री रहे प्रजापति की बहुत दिनों से पुलिस को तलाश थी. यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने बताया है लखनऊ से आज सुबह प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है.


एडीजी के मुताबकि पुलिस के प्रजापति के मामले में खुफिया जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. पुलिस ने मंगलवार को भी गायत्री प्रजापति के तीन साथियों को गिरफ्तार किया था.

इससे पहले नोएडा के पास जेवर टोल प्लाजा के पास गायत्री प्रसाद प्रजापति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे. लेकिन पुलिस ने उनके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था. यूपी एसटीएफ की टीम गायत्री प्रसाद प्रजापति के पीछे लगी हुई थी. उनकी तलाश में कई जगह छापेमारी की जा रही थी.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस ने गायत्री और उनके सहयोगी अशोक तिवारी, पिंटू सिंह, विकास शर्मा, चंद्रपाल, रूपेश और आशीष शुक्ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376डी, 511, 504, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया था. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि साल 2014 में गायत्री के आवास पर गैंगरेप हुआ था.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment