हम पब्लिक फिगर है, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं : विद्या बालन - we are not public property Vidya Balan





विद्या बालन को कोलकाता एयरपोर्ट पर छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा. दरअसल विद्या अपनी आने वाली फिल्म 'बेगम जान' के प्रमोशन के लिए कोलकाता जा रही थीं. कोलकाता एयरपोर्ट पर एक व्यक्ति ने उनसे सेल्फी खींचने के लिए कहा. यहां तक तो सब ठीक था लेकिन आगे जो हुआ, उसने विद्या को हैरान कर दिया.


सेल्फी लेते वक्त उस शख्स ने विद्या के कंधे पर हाथ रखना चाहा. इस पर विद्या ने उस शख्स को ऐसा करने से मना कर दिया. लेकिन वो व्यक्ति नहीं माना और फोटो खींचते समय उसने अपना हाथ फिर से विद्या के कंधे पर रख दिया. इस पर विद्या को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने उसपर चिल्लाते हुए कहा कि तमीज में रहिए. ये आप क्या कर रहे हैं. विद्या ने कहा, जब एक अजनबी, चाहे वो लड़का हो या लड़की, आपके कंधे पर हाथ रखता है तो थोड़ा असहज हो जाता है. हम पब्लिक फिगर है, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment