गुरमेहर अपने देश से बेहद प्यार करती है और उसने देशद्रोह जैसा कुछ नहीं किया: राजविंदर कौर - Gurmehar mother rajvinder ramjas




डीयू विवाद के बाद चर्चा में आई गुरमेहर कौर की मां ने बड़ा बयान दिया है. गुरमेहर की मां राजविंदर कौर ने बताया कि फोन पर उनकी बेटी ने हैलो की जगह वंदेमातरम् बोलकर बात शुरू की.

इस बीच गुरमेहर ने फिर बयान दिया है. उन्होंने कहा- आपके समर्थन के लिए शुक्रिया. मैं कॉलेज लौटकर पढ़ाई करना चाहती हूं. अब मैं अकेले रहना चाहती हूं.
राजविंदर कौर ने कहा-उनकी बेटी बेहद साहसी हैं और एक चुनौतीपूर्ण ढंग से सबके सामने आई हैं. हालांकि राजविंदर ने अपनी बेटी को लेकर फैले विवाद पर दुख जताया. राजविंदर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की बहुत चिंता रहती है लेकिन उन्हें विश्वास है कि गुरमेहर अकेले लड़ सकती है.


राजविंदर ने ये भी कहा कि गुरमेहर अपने देश से बेहद प्यार करती है और उसने देशद्रोह जैसा कुछ नहीं किया.

बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में एबीवीपी और लेफ्ट संगठनों के बीच हुई झड़प के बाद गुरमेहर ने सोशल मीडिया पर अपना विरोध जताया था. गुरमेहर का एक वीडियो भी सामने आया था जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना की गई और धमकियां भी दी गईं.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment