ताजमहल को ISIS से है खतरा, रिपोर्ट आने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा Taj Mahal is threatened by ISIS, security increased after the report arrives



रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आईएसआईएस के समर्थक अहवाल उम्मत ने भारत पर हमले का ग्राफिक जारी किया है।

आगरा, ( न्यूज नेटवर्क) आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ताज महल उड़ाने की धमकी दी है। यह धमकी एक वेबसाइट पर पब्लिश की गई है। ताजमहल को निशाना बनाए जाने की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर शुक्रवार को यमुना नदी किनारे स्थित इस इमारत के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और खुफिया एजेंसियों को गुरुवार को यह सूचना दे दी गई, जिसके बाद कई टीमों ने क्षेत्र की तलाशी ली और सतर्कता बढ़ा दी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हालांकि धमकी मिलने की खबरों को बहुत महत्व नहीं देते हुए इसे नियमित जांच बताया। स्थानीय समाचार पत्रों ने वेबसाइट पर दर्शाए गए ताजमहल के ग्राफिक्स की तस्वीर प्रकाशित की है, जिसमें एक आतंकवादी भी साथ खड़ा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रितेंदर सिंह ने कहा कि पुलिस की टीमें अलर्ट पर हैं और भीड़ पर भी कड़ी निगाह रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर हर कुछ घंटे बाद मॉक ड्रिल भी आयोजित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुशील धुले व बम निरोधक और कुत्ते के दस्ते ने गुरुवार को ताजमहल के आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आईएसआईएस के समर्थक अहवाल उम्मत ने भारत पर हमले का ग्राफिक जारी किया है। इसमें अगला निशाना ताजमहल को दिखाया गया है। खुफिया एजेंसियां इस धमकी को गम्भीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुट गई है। होटल से लेकर लाज पर पुलिस तंत्र सक्रिए नजर बनाए हुए है।
वैश्विक धरोहर और दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को देखने के लिए हर साल साठ लाख से ज्यादा पर्यटक आते हैं। शनिवार से वार्षिक ताज महोत्सव का आगाज हो रहा है, इसलिए यहां पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी हुई है। आतंकी संगठन ने दावा किया है कि वो धर्मिक स्थानों और शिक्षण सस्थानों को टारगेट कर सकते हैं। सैफुल्ला मुठभेड़ कांड और उसके कई साथियों की गिरफ्तारी के बाद जानकारी मिली थी कि वे सभी इंटरनेट पर उपलब्ध आईएस की चीजे पढ़कर उससे प्रेरित हो गए थे।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment