प्रदूषण फैला रही फैक्ट्री के खिलाफ बोला हल्ला Talk to the protest against spreading pollution factory



साहिबाबाद,  औद्योगिक क्षेत्र-चार स्थित फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाते हुए साहिबाबाद गांववासियों ने शुक्रवार को जोरदार हल्ला बोला। फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन के बाद उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पार्षद पति पंचम चौधरी ने कहा कि फैक्ट्री से राख निकलती है, जो उड़कर गांव में फैलती है। सभी घरों के ऊपर राख की मोटी परत जमी है। लोगों को सांस की बीमारी हो रही है। जीना मुश्किल हो रहा है। अगर फैक्ट्री प्रबंधन जल्द ही प्रदूषण फैलाना बंद नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसकी प्रति प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व ¨लक रोड थाना पुलिस को दी गई है। इस मौके पर रीतेश ¨सह, योगेश शर्मा, नरेंद्र, शंभू लाल, सुशील कुमार, प्रशांत, राज गौतम, सत्यपाल, फूल ¨सह और मनोज कुमार मौजूद रहे।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment