शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों को ध्यान में रखते हुए नए घर में प्रवेश किया मुख्यमंत्री योगी ने - yogi adityanath enter government bungalow





लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग में गृह प्रवेश कर लिया है. बुधवार को नवरात्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी अपने सरकारी बंगले में पहुंचे. इससे पहले लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास को जाने वाले कालीदास  मार्ग को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था और मीडिया के प्रवेश पर भी पाबंदी लगाई गई है. योगी आदित्यनाथ ने शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों को ध्यान में रखते हुए नए घर में प्रवेश किया है.


योग गुरु बाबा रामदेव मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी आदित्यनाथ के पहले मेहमान होंगे. बाबा रामदेव दोपहर दो बजे सीएम आवास 5 कालीदास मार्ग जाकर सूब के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. ये मुलाकात शाम करीब 4 बजे तक चल सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि बाबा रामदेव सीएम योगी को बीजेपी की जीत पर बधाई देने के लिए उनसे मुलाकात करेंगे.


मुख्यमंत्री आवास में मंत्रों के जाप के साथ नवरात्रि की पूजा हो रही है. गोरखनाथ मंदिर के पुजारियों के साथ सीएम योगी ने खुद पूजा और कर्मकांड के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. सीएम आवास से चमड़े से बनी सभी सामानों को हटा लिया गया है साथ ही घर में लकड़ी का फर्नीचर और तखत रखा गया है. पूजा में गोरखपुर से आई गाय में शामिल है.


शाम करीब 5 बजे को बंगले पर सरकार के मंत्री, विधायक और बीजेपी के बड़े नेता जुटेंगे. यहां इन लोगों के लिए फलाहार का कार्यक्रम रखा गया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब डेढ़ सौ लोगों के साथ फलाहार करेंगे.


अखिलेश यादव के के वक्त महंगी क्रॉकरी और फर्नीचर से सजा 5, कालिदास मार्ग का बंगला नए सीएम के मिजाज के मुताबिक बदला गया है. महंगे सोफा की जगह जमीन पर बैठने का इंतजाम किया गया है. बेडरूम में महंगे बिस्तरों को बदलकर लकड़ी का तख्त लगाया गया है. विदेशी क्रॉकरी की जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तांबे और कांसे के बर्तनों में मेहमानों की मेजबानी करेंगे.


लखनऊ में सरकारी बंगले के साथ गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ के ठिकाने यानी गोरखनाथ मंदिर में भी नवरात्रि की पूजा चल रही है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी अष्टमी के मौके पर यहां जा सकते हैं.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment