स्थानीय निकायों की भूमि से अवैध कब्जे तत्काल हटाये जाये Removal of illegal occupation from land of local bodies immediately



पेयजल आपूर्ति बनाये रखने के लिए हैण्डपम्प व नलकूपों  को क्रियाशील रखें।                       
                            
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने नगर निगम सहित सभी स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को गर्मी के मौसम को देखते हुये पेयजल आपूर्ति बनाये रखने के लिए सभी नलकूपों हैण्डपम्पों को क्रियाशील रखने के निर्देश दिये है। साथ ही टैकर्स की भी उपलब्धता बनाये रखने के लिये कहा है। 
जिलाधिकारी निधि केसरवानी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में नगर पालिका नगर पचांयतों के अधिशासी अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी पूरे क्षेत्र की पानी की लाईन चैक कराकर जहाॅ पर लीकेज की समस्या है उसे ठीक करा दे पानी की लाईन से टुल्लू पम्प द्वारा पानी को खींचे जाने को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुये ऐसा करने वालो के विरूद्व प्राथमिक सूचना रिर्पोट दर्ज कराने के निर्देश दिये उन्होने कहा कि  यदि किसी तकनीकी कारण से कही पर पानी की सप्लाई कम या कुछ समय के लिए वाधित होती है तो इसकी सूचना स्थानीय लोगो को समाचार पत्रों एवं अन्य प्रचार माध्यमों के द्वारा अवश्य सूचित किया जाये। नगर निगम के अपर आयुक्त डी0 के0 सिंन्हा ने बताया कि नगर निगम के पास 32 टैकर हो अन्य अधिशासी अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मोदीनगर में 06 मुरादनगर, व लौनी में 05-05 तथा डासना में 03 टैकर है। जिलाधिकारी ने सभी टैकर चालू रखने तथा आवश्यकता अनुरूप नये टैकर खरीदने के निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने स्थानीय निकाय क्षेत्रों में साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुये कहा कि सभी नालों एवं सीवर लाईन आदि की समय से सफाई करा ली ताकि बरसात के मौसम में नालों के जाम होने के कारण जल भराव की समस्या न रहे। उन्होंने सभी स्थानीय निकायों को एक कन्ट्रोल रूम बनाकर उसका नं0 सार्वजनिक करने को कहा। जिससे लोग उसमें पेयजल भराव, सीवर जाम जैसी समस्याओं को बता सके कन्ट्रोल रूम में ऐसी शिकायतो के निस्तारण के लिए टीमे बनाकर रखी जाये ताकि वे शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल मौके पर पहुॅचकर इसका निस्तारण करे। उन्होनंे नगर निगम व स्थानीय निकायों के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रातः काल अपने क्षेत्र में निकलकर साफ सफाई एवं जल आपूर्ति की स्थिति देखने के निर्देश दिये। 
स्थानीय निकाय क्षेत्रों में अतिक्रमण को गम्भीर समस्या बताते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि एक जगह पर अतिक्रमण हटा दिया जाता है और पुनः वहाॅ पर अतिक्रमण होता है तो सम्बन्धित क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी को उत्तरदायी मानकर उसके विरूद्व कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने स्थानीय निकाय की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालो तथा अवैध रूप से कब्जा की गयी जमीन की सूची बनाकर सम्बन्धित अवैध कब्जा धारकों के विरूद्व एफ0आई0आर0 कराकर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिये। 
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह सहित सभी स्थानीय  निकायो के अधिशासी  अधिकारी उपस्थित रहे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment