शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट जानबूझकर लीक की गई : आप Shunglu Committee report deliberately leaked: you



नई दिल्ली,  ( संवाददाता )  दिल्ली नगर निगम चुनाव के ठीक पहले जारी हुई शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट को लेकर ‘आप’ ने कहा कि पार्टी को बदनाम करने के लिए रिपोर्ट जानबूझकर लीक की गई है।

आप नेता दिलीप पांडे और आशुतोष ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रिपोर्ट को जारी करने का समय संदिग्ध है। निगम चुनाव से पहले ‘आप’ को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। चूंकि हमने हाउस टैक्स माफ करने का वादा किया है, इससे भाजपा बौखला गई है। इससे लोगों का ध्यान हटाने के लिए शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट का राग अलाप रही है।

पार्टी नेता दिलीप पांडे ने कहा कि नगर निगम के भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं हो रही है। निगम का भ्रष्टाचार तो जगजाहिर है, लेकिन फिर भी जांच एजेंसियों का ध्यान उस तरफ नहीं जा रहा है। शुंगलू कमेटी ने दिल्ली सरकार की 400 से ज्यादा महत्वपूर्ण फाइलों की जांच करने के नाम पर सरकार के कामकाज में रोड़ा अटकाने का काम किया है। कमेटी की रिपोर्ट में कुछ भी ऐसा नहीं है। भाजपा ईवीएम घोटाले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह सब कर रही है।

आप नेता आशुतोष ने कहा कि 2015 विधानसभा चुनाव से पहले भी हमारे खिलाफ इस तरह की गलत सूचनाएं फैलाने का अभियान चलाया गया था। अब एमसीडी चुनावों से पहले भी वही खेल शुरू हो गया है। अगर ‘आप’ सरकार दोषी है, तो उसे दंडित क्यों नहीं किया जाता।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment