साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) इंदिरापुरम में दिनदहाड़े स्कूल के पास से काली पल्सर पर सवार दो बदमाश शिक्षिका का पर्स लूट कर फरार हो गए। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पर्स में मोबाइल, नकदी और सोने के जेवर थे।
जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को इंदिरापुरम के अभय खंड में सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स लूट लिया। शिक्षिका पूजा गौड़ ने बताया कि वह वैशाली के सेक्टर एक स्थित एक प्ले वे स्कूल में पढ़ाती है। स्कूल से दोपहर में वह स्कूटी से इंदिरापुरम के ज्ञान खंड में अपने घर लौट रही थीं। इंदिरापुरम की ओर आने के दौरान ही बदमाशों ने उनका पर्स झपट लिया और फरार हो गए। दोनों बदमाशों की उम्र उसने 19 से 20 साल के करीव बतायी है। शिक्षिका ने शोर मचाया और एक कार चालक ने बदमाशों की बाइक का पीछा भी किया, लेकिन भीड़ में वे तेजी से निकल गए। थाना इंदिरापुरम में महिला ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। लेकिन पुलिस अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।



0 comments:
Post a Comment