इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) मंगलवार की दोपहर में आशियाना ग्रीन अहिंशा खंड इंदिरापुरम के पास फादर एंग्नल स्कूल की एक बस जल कर राख हो गयी। गनीमत यह रही कि बस में उस समय छात्र नहीं थे। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर बस की आग बुझाई।
जानकारी के अनुसार फादर एंग्नल की बस छात्रों को उतार कर वापस स्कूल आ रही थी। अािषयाना ग्रीन सोसाइटी के पास बस में अचानक आग लग गयी। बस चालक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी। कुछ ही पल में बस आग के कारण जल कर राख हो गयी। बस की आग को फायर ब्रिगेड ने आकर बुझाया लेकिन तव तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।



0 comments:
Post a Comment