भगवान जगन्नाथ यात्रा रविवार को Lord Jagannath Yatra on Sunday



वैशाली, ( प्रमुख संवाददाता ) अंर्तराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ(इस्काॅन) गाजियाबाद आगामी रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ की शोभा यात्रा वैशाली में निकालेगा। इस यात्रा से पूर्व शुक्रवार व शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ की कथा श्री कृष्ण भवन वैशाली सेक्टर 4 में आयोजित की जायेगी। इस भव्य शोभा यात्रा में सैकड़ों भक्तों के सामिल होने की संभावना है।
       आयोजनकर्ताओं के अनुसार गाजियाबाद में भगवान श्री जगन्नाथ की शोभा यात्रा पहली बार निकलेगी जो रविवार को वैशाली सेक्टर 4 स्थित भगवान श्राी कृष्ण भवन (वैशाली मैट्रो स्टेशन) से शाम 5 बजे शुरू होकर महालक्ष्मी प्लाजा, आस्था फर्नीचर सेक्टर एक, सब्जी मंडी, सेक्टर दो मार्केट, डिजाइन आर्क,साप्रिक्स माॅल सेक्टर 4मार्केट, आर्यन पब्लिक स्कूल,पारस होटल,रामप्रस्थ ग्रीन,गोपेश्वर महादेव मंदिर से वापस श्रीकृष्ण भवन पर यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा से पूर्व शुक्रवार व शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ की कथा श्री कृष्ण भवन वैशाली सेक्टर 4 में आयोजित की जायेगी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment