नीतीश ने बाल विवाह के खिलाफ अपील की Nitish appeals against child marriage



पटना,  (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाल विवाह के कारण बच्चों का समूचित शारीरिक विकास नहीं हो पाने की बात करते हुए लोगों से शादी के लिए कानूनन निर्धारित उम्र से पहले ऐसा नहीं करने की जोरदार अपील की।

जहानाबाद और औरंगाबाद में आयोजित अलग अलग कार्यकमों को संबोधित करते हुए नीतीश ने अपने संबोधन में शराबबंदी और सामाजिक कुरीतियों :बाल विवाह और दहेज प्रथा: को दूर करने में जन सहभागिता को अहम बताया।

जहानाबाद में आयोजित एक कार्यक््रम को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि हमें समाज की कूरीतियों से भी छुटकारा पाना है। आज देखिए शराबबंदी का कितना अच्छा प्रभाव पडा है। शराबबंदी के बाद प्रदेश का माहौल बदल गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी समाज की अन्य कुरीतियों के विरद्ध लडायी लडनी है। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरद्ध सशक्त अभियान चलेगा।

नीतीश ने कहा कि 18 साल से कम उम्र की लडकी और 21 साल से कम उम्र के लडके की शादी नहीं होनी चाहिये। ऐसी शादी होगी और कम उम्र में लडकी गर्भधारण करेगी तो होने वाले बच्चे में तरह तरह की बीमारियां होगी। बिहार में आज नाटेपन की समस्या है, जिसका एक प्रमुख कारण बाल विवाह है।

उन्होंने कहा कि दहेज और गैर कानूनी है फिर भी लोग दहेज लेते हैं । हमें दहेज एवं बाल विवाह से छुटकारा पाना है ।

नीतीश ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिन 2 अक्टूबर से बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरद्ध सशक्त अभियान की शुरआत की जायेगी । आप सबका इसमें सहयोग मिलना चाहिये ।

उन्होंने आहवान किया कि अगर किसी शादी में दहेज लिया गया हो तो उसमें शामिल नहीं होइये इसका काफी प्रभाव पडेगा ।

औरंगाबाद में आयोजित एक कार्यक््रम को संबोधित करते हुए नीतीश ने महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरद्ध सशक्त अभियान शुर किए जाने को दोहराते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी को अभूतपूर्व समर्थन मिला है और अब दहेज प्रथा एवं बाल विवाह को रोकने के लिये जन जागरण अभियान चलाना होगा ।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा समाज के लिये कुरीति है और जो लोग दहेज लेते हैं उनके यहां शादी में नहीं जाने से इसका असर समाज पर दिखने लगेगा।

नीतीश ने कहा कि जब पुल पुलिया और सडक की दिशा में काम शुर किया गया तो इस पर भी ध्यान दिया गया कि सामाजिक कुरीतियां दूर हो । सरकार ने पहल की है और आपलोग इसके समर्थन में सामने आयें हैं ।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment