सहारनपुर, (भाषा) उतर प्रदेश के कृषि शिक्षा, कृषि अनुसधांन विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप साही ने कहा कि उतर प्रदेश की सरकार बिना किसी भेदभाव लोककल्याण के प्रति समपर्ति होकर समाज के सभी वर्गो के लिये काम कर रही है और विकास योजनाओ का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये कृतसकल्पित है।
साही आज सहारनपुर में प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। साही ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह कृषि पर आधारित है इसलिये जब तक गांव और किसान की वर्तमान स्थिति में सुधार नहीं होगा तब तक प्रदेश विकास की दौड में आगे नहीं बढेगा।
उन्होंने बताया कि अब तक गन्ना किसानों को [8377]22 हजार 517 करोड से अधिक के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान हो चुका है। पिछले कई वर्षो से राज्य की खनन प्रक््िरया काफी विवादास्पद एवम पक्षपातपूर्ण रही है। राज्य सरकार द्रारा तकनीक आधारित एवं पूरी तरह से पारदर्शी नयी खनन नीति लागू की गई है। वही सरकारी ठेको में भ्रष्टाचार समाप्त करने और पारदशर्तिा लाने के लिये ई टेण्डरिंग व्यवस्था को सभी विभागों में लागू कर दिया गया है।



0 comments:
Post a Comment