साहित्‍य अकादमी ने युवा पुरस्‍कार 2018 के लिए भारतीय युवा लेखकों और प्रकाशकों से पुस्‍तकें आमंत्रित की Sahitya Akademi invites books from Indian Youth Writers



नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  साहित्‍य अकादमी ने युवा पुरस्‍कार 2018 के लिए अकादमी द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त सभी 24 भाषाओं में 35 वर्ष या इससे कम आयु के भारतीय युवा लेखकों से पुस्‍तकें आमंत्रित की है। आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2017 को 35 वर्ष या इससे कम होनी चाहिए। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्‍त, 2017 है। जन्‍म तिथि के अभिप्रमाणित प्रमाण के साथ पुस्‍तक जमा करनी होगी। पुस्‍तक जमा करने से संबंधित अन्‍य जानकारी साहित्‍य अकादमी की वेबसाइट http://sahitya-akademi.gov.in से प्राप्‍त की जा सकती है।

साहित्‍य अकादमी ने 35 वर्ष से कम आयु के युवा लेखकों के भारतीय भाषाओं में लेखन को प्रोत्‍साहित करने के लिए वर्ष 2011 में युवा पुरस्‍कारों का शुभारंभ किया था। अकादमी तभी से प्रत्‍येक वर्ष स्‍वीकृत भारतीय भाषाओं के युवा भारतीय लेखकों की उत्‍कृष्‍ट पुस्‍तकों को पुरस्‍कार प्रदान करती रही है।  अकादमी द्वारा स्‍वीकृत भारतीय भाषाओं में असमी, बंग्‍ला, बोडो, डोगरी, अंग्रेजी, गुजराती, हिन्‍दी, कन्‍नड, कश्‍मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़ीया, पंजाबी, राजस्‍थानी, संथाली, संस्‍कृत, सिंधी, तमिल, तेलगु और उर्दू शामिल हैं। यह प्रतिष्ठित पुरस्‍कार समारोह में 50,000 रूपये की राशि, स्‍मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र के साथ प्रदान किये जाएंगे।     



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment