पुराने हिंडन पुल में दरार के कारण रास्ता बदलने से लगने लगा जाम Due to the crack in the old Hindal bridge, the road started to change



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  पुराने हिंडन नदी के पुल में आयी दरार के कारण उसे बंद करने से किये गये रूट डायवर्जन के कारण यातायात जाम होने लगा है। इस कारण सुबह से लेकर दोपहर तक हिंडन नदी के शेष तीनों पुलों पर यातायात जाम होने लगा है। मेट्रो निर्माण कार्य के अलावा पुराने पुल के बंद होने से  वाहनों का दबाव बना हुआ है। इससे हिंडन नदी से मेरठ तिराहे तथा मोहन नगर तक वाहनों की कतार लगी रही। इस जाम की चपेट में मेरठ रोड व नया बस अड्डा भी आ गया है। गौरतलब है कि पुराने पुल में आयी दरार के कारण यातायात पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार रात में ही रस्सी से बैरियर लगाकर पुराने पुल को दोनों तरफ से स्थाई रूप से बंद कर दिया गया था।
       जाम के कारण हिंडन मार्ग पर कई जगह यातायात पुलिस के नये ड्यूटी प्वाइंट्स बनाए गए हैं और यातायात पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। वहीं पुलिस प्रशासन तीसरे पुल पर शनिवार सुबह से नया प्रयोग करेगा। यदि प्रयोग सफल रहा तो यातायात समस्या से छुटकारा मिलने की आशा है। शुक्रवार को एसपी यातायात श्याम नारायण सिंह ने भी हिंडन पुल पर आकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। जिले की यातायात समस्या डायवर्जन प्लान के आड़े आ रही है। क्योंकि जिले के मुख्य मार्ग व मुख्य चैराहे पहले ही वाहनों के दबाव से जूझ रहे हैं, ऐसे में किसी भी मार्ग पर डायवर्जन करना नई परेशानी को जन्म देने से कम नहीं है।

  




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment