रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम ग्लौर ने लगाए पौधे Rotary Club of Indirapuram Glow Planted plants



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम ग्लौर ने शनिवार को वसुंधरा सेक्टर-12 स्थित फ्रैंडस कोपरेटिव सोसायटी के गेट नंबर-दो पर ग्रीन बेल्ट में 55 पौधे लगाए। मुख्य अतिथि रोटरी संजय शर्मा सहायक गवर्नर जोन-1 ने पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत की। 
      रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम ग्लौर की अध्यक्ष रो.मनीषा भार्गव ने बताया कि शनिवार सुबह नीम, जामुन, चम्पा, गुडहल आदि के 55 पौधे लगाए गए और इनकी देखरेख का जिम्मा भी लिया गया। उन्होंने बताया कि इंदिरापुरम ग्लौर का मकसद जनपद को हरा-भरा बनाना है। इसी के तहत आओ सब मिलकर पौधे लगाए, पृथ्वी को हरा बनाएं के तहत पौधे लगाए गए। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा.धीरज भार्गव ने बताया कि उन्होंने नगर निगम से पौधों की सुरक्षा के लिए टी गार्ड की मांग की है। जिससे पशु पौधों को नुकसान न पहुंचाए। पौधारोपण कार्यक्रम में सैकेटरी रो. संजीव भार्गव, कोषाध्यक्ष रो. पंकज सक्सेना, सर्विस प्रोजेक्ट चेयर रो. नवीन गुप्ता, सूरज और विक्रम आदि शामिल थे। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment