स्वच्छ भारत अभियान के लिए साईकिल रैली एवं रोड-वाॅक का आयोजन For conducting cycle rally and road-walk for Swachh Bharat Abhiyan



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  शनिवार को सीआईएसएफ द्वारा ‘स्वच्छ भारत मिशन को प्रोत्साहित एवं संवेदित करने के लिए दिल्ली एनसीआर के इंदिरापुरम क्षेत्र में एक मेगा साईकिल रैली का आयोजन किया गया। मेगा रैली में रोड-रन एवं वाॅक का भी आयोजन किया गया। रैली में लगभग 800 साईकिल चालकों के अतिरिक्त 200 धावकों ने भाग लिया। 
        सीआईएसएफ के महा निदेशक ओपी सिंह, ने हरी झंडी दिखाकर मेगा रैली का शुभारंभ किया । रैली में साईकिल चालकों में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 छात्र व उनके माता-पिता, सीआईएसएफ कर्मियों व उनके परिवारजन सहित महिला कर्मियों ने स्वर्ण जयंती पार्क तक साईकिल चलाई। साईकिल चालकों ने लगभग 7 किमी की दूरी तय की।
 इस अवसर पर स्वर्ण जयंती पार्क में ‘स्वच्छ भारत’ पर नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात् लगभग 200 धावकों ने टाउनशिप क्षेत्र में दौड़ आरम्भ किया। रैली के दौरान स्वच्छ भारत को प्रोत्साहित करने एवं जागरूकता पैदा करने के लिए बैनर, पंप्लेटस्, गुडी बैग, बैज एवं अन्य सामग्री  प्रदर्शित व वितरित की गयी। छात्रों एवं बल सदस्यों के संयुक्त प्रयास ने टाउनशिप के निवासियों के स्मरण में लम्बी अवधि के लिए एक छाप छोड़ी और उन्हे स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं उसके मुल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। 
भारत को स्वच्छ रखने एवं वातावरण को स्वस्थ बनाने के अभियान में सीआईएसएफ ने कदम उठाते हुए 300 से अधिक सीआईएसएफ इकाईयों में एक मिलियन पेड़ लगाए। सीआईएसएफ द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने के लिए अपनी इकाईयों के माध्यम से पूरे भारत में इस तरह के अभियान चलाए जा रहें है।

VIDEO






Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment