इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इन्द्रापुरम पुलिस ने शनिवार की रात में पुस्ता रोड शिव मन्दिर के पास से तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे एक सैमसंग मोबाईल फोन एक सोने की चैन पांच हजार रूपये तीन चाकू व एक अपाचे मोटर साईकल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर सोनू उर्फ सोहनवीर पुत्र तेजवीर निवासी गांव कनावनी थाना इन्द्रापुरम जनपद गाजियाबाद, अमित पुत्र रामनारायण सिंह निवासी गली तीन आम्रपाली स्कूल के पास ग्राम कनावनी गाजियाबाद तथा नितिन उर्फ भूरा पुत्र वीरपाल सिंह निवासी महेश प्रजापति की कोठी के पास घूकना मोड थाना सिहानीगेट गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक सैमसंग मोबाईल फोन,एक सोने की चैन 35 ग्राम नकद पांच हजार रुपये, तीन चाकू व एक अपाचे मोटर साईकल यूपी 16 टी 1497 बरामद हुयी है। तीनों ने मिलकर 12जुलाई को हैबिटेट सेन्टर के पास से राजनेता के पु़त्र की चैन झपटना स्वीकार किया है। जो उनसेे बरामद हुयी है। तीनों लुटेरों के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में पांच मुकद्दमे दर्ज हैं।


0 comments:
Post a Comment