सहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) शनिवार को आईटीएस मोहन नगर संस्थान में बीबीए एवं बीसीए के क्लब के हेड स्टूडेंट कोर्डिनेटर्स का चयन करने हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। त्रिस्तरीय कठिन प्रतियोगिता में कुल 26 बहुआयामी प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडली ने मृदुल शर्मा तथा स्नेहा शर्मा को बीबीए व करण गुप्ता तथा रागिनी चैहान को बीसीए का हेड स्टूडेंट कोर्डिनेट घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के अंत में यूजी कैंपस की निदेशिका डॉ विद्या सेखरी ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हार या जीत उतनी मायने नहीं रखती है जितना कि प्रतिभागी होना। इस अवसर पर प्रो.. अमित शर्मा तथा प्रो.. माला शर्मा निर्णायक के रूप में तथा प्रो. आशुतोष शर्मा प्रतियोगिता के संयोजक के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान केे अध्यक्ष डॉ आरपी चड्ढा जी तथा उपाध्यक्ष अर्पित चड्ढा ने भी विजेता छात्रों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई प्रदान की।



0 comments:
Post a Comment