लाल किले को उड़ाने के फर्जी कॉल से परेशान हुई पुलिस, एक गिरफ्तार Police arrested with fake call to blow red fort, arrested one



नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस को एक व्यक्ति ने लाल किले को उड़ाने की धमकी देकर परेशानी में डाल दिया। अधिकारियों के अनुसार यह कॉल फर्जी निकला। पुलिस ने बताया कि मामला कल शाम साढ़े सात बजे बेगमपुर थाने का है। बाद में सिर्फ मस्ती के लिए कॉल करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पुलिस को कॉल के बारे में सूचित करने वाले नितिन कुमार ने कल करीब तीन घंटे की परेशानी के बारे में बताया। कुमार ने बताया, मैं अपने डिजिटल कक्षा में था जब सात बजे एक व्यक्ति ने मुझे पाकिस्तानी होने का दावा करते हुए फोन किया। उन्होंने बताया,उसने कहा कि लाल किले में रात साढ़े आठ बजे बम विस्फोट होगा।

उसने दावा किया कि कनॉट प्लेस के एक होटल में भी बम लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस नंबर से कॉल किया गया वह दिल्ली का था और इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कुमार ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष के वाहन जल्द ही उनके आवास पर पहुंचे जिससे उनकी मां चिंतित हो गइ’। कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रशांत विहार थाने को फोन किया जो उनके घर से नजदीक है और कॉल करने वाले का पता पहाडग़ंज के एक होटल में चला। पहाडग़ंज थाने की पुलिस होटल पहुंची और 22 वर्षीय महफूज को गिरफ्तार कर लिया गया। महफूज बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला है और होटल में प्रबंधक के तौर पर काम कर रहा था। उसने पुलिस को बताया कि सिर्फ मस्ती के लिए उसने फोन किया था और अनायास ही उसने कई नंबर पर फोन लगाए।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment