भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 सितंबर की प्रमुख घटनाएं Major events of September 5 in Indian and World History



नयी दिल्ली.  (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 1666 - लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।
1798 - फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
1836 - सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1839 - चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
1857 - फ़्रांसीसी दार्शनिक और गणितज्ञ “आगस्ट कान्ट” का निधन।
1888 - सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म।
1937 - स्पेन में गृहयुद्ध की शुरुआत।
1914 - ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
1972 - ब्लैक सेप्टेम्बर ग्रुप के फिलीस्तीनी आतंकियों ने म्यूनिख ओलंपिक के एथलीट विलेज में घुसकर 11 खिलाडि़यों की हत्या की।
1986 - हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी जान की बाजी लगाने वाली नीरजा भनोट की कराची में मौत।
1991 - नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
1997 - नोबोले पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध समाज सेविका मदर टेरेसा का निधन।
2000 - नील्जिमालम्बा रूस में अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त होने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
2005 - मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत।
2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
2014 - विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के अनुसार गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment