योगी और चार मंत्रियों ने विधान परिषद सदस्यता के लिये किया नामांकन, निविर्रोध चुना जाना तय Yogi and four ministers decide to opt for nomination, disinterest



लखनऊ,  (वार्ता) उत्तर प्रदेश केे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उनके मंत्रिमंडल के चार अन्य सदस्यों ने राज्य विधान परिषद की सदस्यता के लिये आज नामांकन किया ।
श्री योगी के साथ ही दोनाें उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और डा0 दिनेश शर्मा, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और दोनों मंत्रियों को आगामी 19 सितम्बर से पहले विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी एक का सदस्य बनना जरुरी है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment