12 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद 12 thousand rupees prize racket arrested, pistols and cartridges recovered from possession



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना विजयनगर पुलिस कल शाम विजयनगर टी-पॉइन्ट कट के पास से एक 12 हजार रुपये का शातिर ईनामी बदमाश जो अपराध संख्या 85/16 धारा 147/48/149/307/393 भादवि थाना इंदिरापुरम जनपद गाजियाबाद में वाछिंत व 12 हजार रु0 का ईनामी है, को गिरफ्तार करने में बडी सफलता प्राप्त की है । उसके कब्जे से 1 सीएमपी, 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर  बरामद हुआ है ।
गिरफ्तार अभियुक्त अंकित पुत्र नरेन्द्र उर्फ महेन्द्र निवासी ग्राम भनेडा थान काधला जनपद शामली का रहने वाला है ।  

2 मादक पदार्थ  तस्कर गिरफ्तार कब्जे से 8.5 कि0ग्राम गांजा बरामद -  थाना साहिबाबाद पुलिस आज सुबह 9.45 बजे डीएलएफ सी-1/83 से अभियुक्त अनिता उर्फ सुनीता पत्नी रवि उर्फ राजू निवासी सी-3/155 नन्दनगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली  व  रवि कुमार पुत्र कुवंरपाल सिह निवासी बी-5/116 नन्दनगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली  को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से 8.5 किलोग्राम गांजा, 2 किग्राम गांजा भरने की प्लास्टिक की थैली, 1 इलेक्ट्रोनिक कांटा, 1 कैची. 3 स्टेपलर बरामद हुए है । 

तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार -  थाना खोडा पुलिस कल देर रात इतवार पुस्ता खोडा से अभियुक्त रहीश पुत्र नसरुद्दीन निवासी लोक प्रिय बिहार खोडा थाना खोडा जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है ,  जिसके कब्जे से 1 तमंचा 32 बोर देशी, 1 जिन्दा कारतूस  जो अपराध संख्या 415/17 धारा 307/504/506 भादवि से सम्बन्धित (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुआ है । 

13 किलोग्राम एल्यूमीनियम तार  सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कविनगर पुलिस ने आज दोपहरकरीब  2.00 बजे ग्राम सदरपुर निकट हनुमान मन्दिर के पास से छोटू पुत्र स्वामीद्दीन निवासी मुरी सदरपुर जिला बांदा हाल-पता बिजली घर के सामने सदरपुर थान कविनगर  तथा माता प्रसाद पुत्र सदल निवासी म0नं0-7 बिजली घर के सामने ग्राम सदरपुर थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने  इनके कब्जे से 13 किलोग्राम एल्यूमीनियम तार व 2 चाकू बरामद हुए है । 









Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment