गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पाण्डेय ने सूचित किया है कि उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा पिछडे वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों को नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओ द्वारा ओ0-लेवल तथा सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिये जाने की योजना संचालित है। उ0प्र0 सरकार द्वारा पात्र ओ0-लेवल प्रशिक्षणार्थियो को पन्द्रह हजार रू0 तथा सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के प्रशिणार्थियों को तीन हजार पांच सौ रू0 तक प्रतिपूर्ति के रूप में दिये जाने का निर्णय लिया गया है। अतः इच्छुक पिछडे वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतिया जो नीलिट सोसाईटी भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था से ओ0लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण लेना चाहते है, अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर भरकार दो प्रतियों में जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से 11 सितम्बर .2017 तक जमा करना सुनिश्चित करें। आवेदन पत्र एवं अन्य विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कमरा नं0-109 विकास भवन राजनगर गाजियाबाद में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण हेतु अर्हता इस प्रकार हेै।
उन्होने बताया कि इस प्रशिक्षण के अन्तर्गत पिछडे वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों को ओ0 लेवल का कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमान्य होगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में आय रू0 1,00,000.00 वार्षिक से अधिक नही होनी चाहिए। तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र संलग्न करें कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये 10़़़2 इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। ओ-लेवल के कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष तथा सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि तीन माह की होगी। युवक व युवतियो का पिछडी जाति का होना अनिवार्य है तहसील द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र संलग्न करे।



0 comments:
Post a Comment