69वें एमी अवार्डस के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा को देखते रह गए दर्शक - emmys 2017 priyanka chopra looks like a dream at red carpet




नई दिल्ली: जैसे ही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 69वें एमी अवार्डस के रेड कारपेट पर एंट्री की, वैसे ही दर्शक उन्हें देखते ही रह गए. 35 वर्षीय अभिनेत्री मौके पर बलमेन (Balmain) की बेहद खूबसूरत गाउन पहन रेड कारपेट पर रविवार रात (भारत में सोमवार सुबह) उतरीं. व्हाइट रंग की इस पंखों वाले आउटफिट में प्रियंका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी. बता दें, 69वें एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका रीज विदरस्पून, निकोल किडमैन, शैलेन वूडली और मैट बोमर जैसी शख्सियतों के साथ प्रिजेंटर के रूप में नजर आईं.


 
प्रियंका के इस लुक की ट्विटर पर जमकर तारीफ हुई. देश-विदेश के दर्शक उनके आउटफिट की तारीफ करते नहीं थके. प्रियंका ने एक्टर एंथनी एंडरसन के साथ 'आउटस्टैंडिंग वैरायटी टॉक सीरीज' का अवॉर्ड पेश किया. स्टेज पर उनकी और एंथनी की केमिस्ट्री इस वीडियो में कैद हुई. 'लास्ट वीक टूनाइट विद जॉन ऑलिवर' के अभिनेता जॉन ने यह अवॉर्ड अपने नाम किया.



प्रियंका इस साल एमी पुरस्कारों की किसी भी श्रेणी के लिए नामित नहीं हैं. एक्ट्रेस के ऑफिशियल फैन क्लब पेज पर भी एमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट लुक की कई तस्वीरें साझा की गई, इसमें प्रियंका अपने ग्लैमरस एंट्री के लिए सजती-सवंरती दिख रही हैं. बता दें कि प्रियंका दूसरी बार एमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर उतर रही हैं. पिछले साल उन्होंने फिल्म 'अवेंजर्स' में नेगेटिव किरदार निभाने वाले अभिनेता टॉम हिडलस्टन के साथ अवॉर्ड प्रेजेंट किया था.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment