केबीसी-9 के स्पेशल एपिसोड को होस्ट करेंगे अभिषेक - abhishek bachchan to host kaun banega crorepati with amitabh bachchan





नई दिल्ली: सोनी टीवी के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति-9' को अब अमिताभ बच्चन होस्ट नहीं करेंगे. जी हां, केबीसी के 9 में से 8 सीजन्स को होस्ट कर चुके बिग बी की जगह अब कोई और सेलेब कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते दिखाई देंगे. ये कोई और नहीं बल्कि बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन होंगे. सोनी टीवी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें अभिषेक बोल रहे हैं- न्यू न्यू सीजन हैं ध्यान लगाकर देख, केबीसी अब होस्ट करेगा आपका अभिषेक."



प्रोमो में अमिताभ और अभिषेक रैप करते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का अंदाज काफी निराला लग रहा है. शो में दर्शकों के अलावा अभिषेक की कबड्डी टीम 'जयपुर पिंक पैंथर्स' के टीम मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं. इससे साफ है कि अभिषेक इस स्पेशल एपिसोड में अपनी कबड्डी टीम का प्रमोशन करने पहुंचे हैं.



बता दें, अमिताभ और अभिषेक कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं. बंटी और बबली (2005), पा (2009), सरकार (2005), झूम बराबर झूम (2007) जैसी फिल्मों में बाप-बेटे की इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया है. फिल्मों के बाद अब छोटे पर्दे पर भी यह जोड़ी अपना जलवा दिखाने को तैयार है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment