नयी दिल्ली, (भाषा) राजधानी के पूर्वी दिल्ली से अल-कायदा के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की खुफिया सूचना के आधार पर कल विकास मार्ग के नजदीक से शउमान हक (27) को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि हक से पूछताछ की जा रही है और विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
पिछले महीने दो अलग-अलग मामलों में यहां आतंकी संगठन से कथित संपर्क के संदेह में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था।



0 comments:
Post a Comment