बिहारः प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना को उमड़ पड़ा भारी सैलाब Bihar: Worship of famous Shaktipeeth Thave Durga temple has overturned



गोपालगंज, ( संवाददाता )   शारदीय नवरात्र की शुरूआत के साथ ही आज बिहार के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा यूपी व समीपवर्ती सीवान, सारण, चंपारण सहित अन्य जिलों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं । मां के दरबार में मत्था टेक मन्नतें मांगने के लिए सभी बैचैन देखे गए ।
नवरात्रभर देवी दुर्गा की स्तुति, जयकारे व और मंत्रों से प्रसिद्ध शक्तिपीठ गूंजेगा। भक्त मां के नौ रूपों की आराधना करने के लिए दूर - दराज से आ रहे हैं। पहले दिन शक्ति के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के लिए दूरदराज के जिलों से कई श्रद्धालु बुधवार की शाम ही थावे पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि अहले सुबह से ही थावे दुर्गा मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। आस्था है कि सच्चे मन से आराधना पर थावे वाली मइया मनोकामना पूरी करती हैं। उधर,नवरात्र में दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।
कलश स्थापना कर पूजा शारदीय नवरात्र पर श्रधालु देवी दुर्गा मइया की पूजा-अर्चना कर रहे हैं तथा वहां के पंण्डों से करवा भी रहे हैं ।  थावे दुर्गा मंदिर व अन्य मंदिरों के अलावा कई लोग अपने-अपने घर में भी कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना करते हैं। 
शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं । व्रत व पूजा-अर्चना को लेकर बाजारों व  घरों में महिलाओं द्वारा विशेष तैयारी की गई है । पूजा घरों को सजायागया है । उल्लेखनीय है कि कई श्रद्धालु नौ दिनों तक व्रत रखकर मां की आराधना में लीन रहते हैं।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment