साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शालीमार गार्डन में लोगो ने सफाई अभियान चलाया। यह कार्यक्रम लगातार तीसरी दिन जारी रहा। सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण भी इस कार्यक्रम का अपना महत्व और बढ़ गया है।
शालीमार गार्डन एक्सटेंश्न - 1 राधा कृष्ण पार्क के पास बुधवार को सुबह 7 बजे से स्वच्छ भारत मिशन के तहत एडवोकेट महकार कसाना के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा नेता पप्पू पहलवान के अनुसार हर रोज सुबह 7 बजे से 10 बजे तक हर ब्लाक में सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा आम लोगों का काफी सहयोग मिल रहा हैं । जो लोग कूड़ा इधर उधर फेंकते हैं उनको भी सफाई का महत्व बताया जा रहा है । इस समय नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर हैं ऐसे में सफाई अभियान का महत्व और बढ़ गया है। वहीं स्वाइन फ्लू, डेंगू ,चिकन गुनिया के प्रकोप का भी दौर चल रहा है। इन बीमारियों से सफाई के द्वारा ही बचा जा सकता है।
इस सफाई अभियान में भाग लेने वाले निवासी एडवोकेट महकार कसाना, भाजपा नेता पप्पू पहलवान, डीएन कौल, हरचरण गुप्ता ,जगदीश वर्मा, सुनील पहलवान, आलोक, रामस्वरूप , बीएल जुनेजा, राकेश तौमर आदि लोगो थे।
फोटो कैप्षन-सफाई अभियान चलाते शालीमारगार्डन के लोग।



0 comments:
Post a Comment