साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने कारों के शीशे तोड़कर सामान चुराने वाले एक चोर गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है तथा इनसे शीशे तोड़ने के औजारों के अलावा एक चोरी की घटना से संबंधित दो हजार रुपये व एक पासपोर्ट बरामद किया है ।
जानकारी के अनुसार मोहन नगर चैकी इंचार्ज अरविंद चैधरी मोहन नगर चैक पर संदिग्ध लोगों की तलाश में थे । उन्हें मुखबिर से चोरों के आने की सूचना मिली थी। सूचना पर की गई कार्रवाई में दो लोगों को पूछताछ के लिए रोका तो वे भागने लगे, लेकिन पुलिस उन्हें चारों ओर से घेर कर पकड़ लिया।
दोनों के पास से तलाशी में कारों के शीशा तोड़ने वाले औजार तथा राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया में एक कार का शीशा तोड़कर चोरी किए गए सामान में से नकद दो हजार रुपये तथा एक पासपोर्ट बरामद किया गया है । पूछ ताछ में चोरों ने बताया कि वे कारों के शीशे तोड़कर उनके अंदर से कीमती सामान बैग लैपटाप आदि चोरी करते हैं। चोरों के नाम अभिषेक पुत्र विनोद निवासी मदनगीर थाना अंबेडकरनगर दिल्ली तथा दूसरा नीरज उर्फ बैसोया पुत्र कन्हैया निवासी ग्राम करहैड़ा साहिबाबाद है ।




0 comments:
Post a Comment