साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इन्द्रापुरम पुलिस द्वारा सेक्टर पांच वैशाली की पुलिया से दो बाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की एक बाइक बरामद की है।
जानकरी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर वैशाली सेक्टर पांच की पुलिया के पास से दो कुख्यात बाहन चोर मौहम्मद अब्बास उर्फ सलमान पुत्र मौहम्मद इलियास निवासी 510 मंडावली थाना मंडावली दिल्ली तथा आकाश पुत्र विक्रम सिंह निवासी ई 785 गली10 विनोदनगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाईकल अपाचे संख्या डीएल7एससीए 8913 बरामद की है। यह बाइक दिल्ली के थाना मंडावली क्षेत्र से चोरी की गयी है। जिसकी एफआईआर संख्या 894/17 धारा 379 भादवि थाना मंडावली दिल्ली में दर्ज है। इनके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है।
गांजे के साथ एक गिरफ्तार
साहिबाबाद, थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा कोयल इन्कलेव से एक नशे के सौदागर काली पुत्र बिजेन्द्र निवासी नन्दनगरी थाना नन्दनगरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर उससे एक किलो 200 ग्राम अवैद्य गांजा बरामद किया है। काली गांजे को यहां किसी को बेचने की फिराक में था लेकिन ग्राहक की तलाश के दौरान ही पकड़ा गया।


0 comments:
Post a Comment