गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिला सूचना अधिकारी द्वारा दी गई एक जानकारी में बताया गया है कि शहरी क्षेत्र के अल्पसंख्यक बस्तियों व मलिन बस्तियों में कम लागत के रिहायशी मकान उपलब्ध कराने के लिए आसरा योजना प्रारंम्भ की जा रही है । इसके अंतर्गत कुल 788 मकान आवंटन हेतु प्रस्तावित है । इस योजना के अनतर्गत आवासीय ईकाइयों को तीन मंजीलों में निर्मित कराने का प्रवधान है, जिनमें भवन का कारपेट एरिया 25 वर्गमीटर का होगा । जिसमें एक कमरा, एक बरामदा, शौचालय, स्नानघर और रसोईधर निर्मित किये जायेगे । आसरा योजना के तहत मकान पाने का वही व्यक्ति हकदार हो सकता है जो मलिन बस्तियों कारहने वाला तथा कम आय वर्ग का हो । जिसे आवासीय सुविधा का अभाव हो और उसकी मासीक आमदनी 6000 रूपए हो । इसके साथ ही वह गाजियाबाद में रहता हो तथा बीपीएल धारी तथा गरीबी रेखा के अन्तर्गत आता हो । इसके आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2017 है ।
Home / Breaking News /
Gzb /
state /
UP
/ शहरी क्षेत्र के मलिन बस्तियों में गरीबों को आसरा योजना के तहत दिये जायेगें मकान In the slums of the urban area, the houses will be given to the poor under asha scheme
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment