डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा, बुरी लत के कारण बिगड़ी राम रहीम की तबीयत Doctors did great disclosure, due to bad addiction, Ram Rahim's health



रोहतक, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क )  रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे रेपिस्ट बाबा राम रहीम की तबीयत को लेकर डॉक्टरों ने बड़ा खुलासा किया है। डॉक्टरों की टीम का कहना है कि वह सेक्स एडिक्ट है, इसी वजह से जेल में उसकी स्थिति खराब हो रही है। वह लगातार बेचैन रहता है और उसे नींद नहीं आती है। उसे इलाज की जरूरत है।
दरअसल, शनिवार को राम रहीम की तबीयत खराब होने लगी थी। जिसके बाद राम रहीं ने जेल प्रसाशन से तबीयत खराब होने की शिकायत की। राम रहीम ने बीपी और बेचैनी की शिकायत की थी। राम रहीम की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने चेकअप के लिए पीजीआई डॉक्टर्स की टीम बुलाई जिससे की ये जांच की जा सके कि राम रहीम को हॉस्पिटल में एडमिट कराने की जरूरत है या नहीं।
ऐसे में पीजीआई की फीमेल नर्स स्टाफ ने राम रहीम का इलाज करने से मना कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने मेल नर्स स्टाफ को अलर्ट कर दिया था। वहीं, राम रहीम के ट्रीटमेंट के लिए स्पेशल डॉक्टर्स की टीम को अलर्ट रहने को कहा गया था।
जिसके बाद रविवार को जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि ‘गुरमीत राम रहीम सिंह सेक्स एडिक्ट है। डेरा आश्रम से जेल आने के बाद उसे शारीरिक सुख नहीं मिला है। इसी वजह से वह बेचैन रहता है। उन्होंने बताया कि उसकी समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यदि उसके इलाज में देर किया गया, तो उसकी समस्या बड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि उसे तुंरत इलाज की सख्त जरूरत है।’
बताते चले कि सूत्रों से मिली जानकारी में ये खुलासा हुआ था कि राम रहीम सेक्स टॉनिक लेता था। उसके लिए ऑस्ट्रेलिया और कई दूसरे देशों से शक्तिवर्धक पेय मंगाया जाता था।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment