दो अंर्तराज्यीय बाहन चोरों से लक्जरी कारें बरामद Luxury cars recovered from two interstitial thieves



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना इंदिरापुरम पुलिस ने हिंडन वैराज के पास से दो शातिर अंर्तराज्यीय बाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से लक्जरी कारों को बरामद किया है। इसके अलावा दोनों से दो नाजायज तमंचे व कारतूस बरामद किये गये हैं। 
   पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर वसुंधरा क्षेत्र में हिंडन वैराज के पास से दो बाहन चोरों को दो लक्जरी कारों के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद कारों में एक फारच्यून व दूसरी स्विफ्ट है। तलाशी के दौरान दोनों से एक- एक अवैध तमंचा व चार कारतूस बरामद किये गये हैं। 
     बाहन चोरों के नाम मुल्ला उर्फ फुरकान पुत्र सईद निवासी जली कोठी मेरठ तथा प्रमोद पुत्र विक्रम निवासी ग्राम अट्टा ािाना गुलावठी जिला बुलंदशहर हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष इंदिरापुरम सुशील कुमार दुवे, एसआई इलम सिंह व अरबिंद कुमार के अलावा कास्टेबिल राजीव मिश्रा, दीपक कुमार, राहुल कुमार, खुर्शीद आलम तथा राहुल भाटी हैं। दोनों बाहन चोरों ने बातयास कि वे पहले चोरी किये जाने वाली कार को चिन्हित करते थे फिर उसके बराबर में अपनी कार लगाकर मास्टर चावी से ताला खोल कर चोरी कर ले जाते थे। कार चोरी के तुरंत बाद उसकी नेम प्लेट बदल कर गुप्त स्थानों पर खड़ा कर देते थे तथा बाद में ग्राहक तलाश कर उसे बेच दते थे। 
फोटो कैप्षन- पुलिस की गिरफ्त में बाहन चोर।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment