नोट तिगुना करने के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार note arrested for cheating



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   थाना साहिबाबाद पुलिस ने नोट तिगुना करने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा इससे सौ-सौ रूपये की कूटरचित बीस गड्डी बरामद की हैं।
          पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुवह सिकंदरपुर गांव के कट के पास से मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी तलाशी में सौ-सौ रूपये की कूट रचित 20 गड्डियां बरामद हुईं। इन गड्डियों में उपर और नीचे सौ-सौ रूपयों के असली नोट थे बीच में नोटों के आकर के कागज लगे थे। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति ने अपना नाम वसीर उर्फ राजा पुत्र बसीरूद्दीन निवासी रामपार्क इलाइचीपुर थाना लोनी बताया है। पुलिस की पूछ ताछ में उसने बताया कि वह नोट तिगुने करने का झांसा देकर उन्हें नोटों की फर्जी गड्डी थमा कर खिसक जाते थे। इस मामले में वसीर के खिलाफ एक ठगी का मामला पहले से ही दर्ज है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment