गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु महेश्वरी ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की अद्यावधिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये है। जिलाधिकारी आज विकास भवन में जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रही थी।
जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजना वार समीक्षा करते हुये अब तक प्राप्त एवं व्यय धनराशि के सापेक्ष हुई प्रगति का ब्यौरा देने के निर्देश देते हुये कहा कि योजनाओं का कियान्वयन निर्धारित समय में एवं गुणवत्ता परक होना चाहिये। उन्होने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि वो अपने विकास कार्यक्रम क्रियावन की सूचनाऐं हर माह की 7 तारीख तक आॅन लाइन वेवसाइट पर अपलोड कराये जिसकी समीक्षा हर माह की 7 तारीख को समीक्षा बैठक में की जायेगी। करीब 4 घण्टे तक चली समीक्षा बैठक में 61 बिन्दुओ पर समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सभी कार्यालय अध्यक्षों को शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुबह 9 बजे से 11 बजे तक का समय जनता की शिकायतो को सुनने के लिए कहा। जो शिकायते दर्ज हो उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व ससमय हो, साथ ही शिकायत कर्ता को निस्तारण की प्रतिलिपि भेजी जाये। सभी कार्यालयों मे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये जिसकी सीधी जिम्मेदारी कार्यालय अध्यक्ष की होगी। उन्होने कार्यालयो मे तैनात स्टाॅप की उपस्थिती पर कार्यालय अध्यक्षो को पैनी नजर रखने के लिए निर्देश दिये।
उन्होने कहा कि वह स्वयं ही औचक निरीक्षण कर सभी कार्यालयों मे उपस्थिति का आंकलन करेगी। उन्होने बायोमेट्रिक उपस्थिति सिस्टम शुरू कराने की बात कही। उन्होने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार अब बर्दास्त नही होगा जो सरकार की योजनाओं द्वारा लाभार्थियो के लिए पैसा आता है वह सीधा उन तक पहुचे। कोई भी निर्माण कार्य गुणवत्तपूर्ण हो जिसकी समय-समय पर रंगीन फोटाग्राफी व वीडियोग्राफी कर उसकी गुणवत्ता की जाॅच की जा सके। उन्होने निर्देशित करते हुए कहा कि आई.जी.आर.एस की शिकायतो सम्बन्धी सम्बन्धित अधिकारी ही जिम्मेदार होगा। जनता की समस्याओं को प्यार से सुने ताकि उन्हे महसूस हो की हम उनके लिए है और उन पर अपना विश्वास बनाऐ। उन्होने सरकारी किसी भी परिसर में दलालो की उपस्थिति पर रोक लगाने के कडे निर्देश दियें। अगर कोई इन गतिविधियांे मे लिप्त पाया मिलता है तो उसके खिलाफ सक्त से सक्त करवायी की जायेगी। हर विभाग अपने अपने विभागो की चल रही योजनाओं की एक बुकलेट बनवाये और उसमे दिये गये निर्देशों का अनुपालन करें। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्याे पर असन्तोष जताते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को कडे स्वर में अपने विकास कार्यो को जल्द सुधारने की चेतावनी दी। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा दवाईयों की उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होने बच्चों एवं गर्भवती महिलायों का टीकाकरण पुष्टाहार कार्यक्रम की समीक्षा करते हुये ज्यादा से ज्यादा महिलाओ एवं बच्चों को इन योजनाओ से आच्छादित करने के लिए कहा ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओ की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी दी।
इस अवसर पर ने इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रजंन सिंह सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment