गोपालगंज में नगर व सदर इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड Five policemen including Nagar and Sadar inspector suspended in Gopalganj



गोपालगंज, ( ब्यूरो चीफ )  लूट की घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना जिले के पांच अधिकारियों को महंगा पड़ा है। आईजी के निर्देश पर सारण डीआईजी अजीत कुमार राय ने इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जिन्हें सस्पेंड किया गया है उनमें नगर इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा, सदर इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, एसआई उदय कुमार सिंह, भरत यादव व मुंशी पवन सिंह शामिल हैं। बताया गया है कि बीते जून महीने में यूपी के कुशीनगर थाना क्षेत्र के अहिरौली दान के रंजीत कुमार सिंह ट्रैक्टर खरीदने के लिए गोपालगंज आ रहे थे। इसी दौरान बसडीला गांव के पास अपराधियों ने उनसे रुपए लूट लिए थे। इसको लेकर वे नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी अनसुनी कर दी। न ही प्राथमिकी दर्ज की गई और नहीं कोई कार्रवाई की गई। इस पर निराश रंजीत कुमार सिंह ने पूर्व सांसद काली प्रसाद पांडेय से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। पूर्व सांसद ने इस मामले में कार्रवाई के लिए आईजी,मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा। पत्र मिलने पर आईजी ने सदर एसडीपीओ मनोज कुमार को मामले की जांच का निर्देश दिया। एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद आईजी ने डीआईजी को इन पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया। इसपर डीआईजी ने यह कार्रवाई की है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment