प्रियंका चोपड़ा दिलीप कुमार और सायरा बानो से मिलने पहुंची Priyanka Chopra reached Dilip Kumar and Saira Banu



मुंबई, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क )  प्रियंका चोपड़ा दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो से मिलने पहुंची। प्रियंका ने 94 वर्षीय दिलीप कुमार के साथ पूरी शाम बिताई। उन्हें पिछले महीने गुर्दा से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। दिलिप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उनके पारिवारिक दोस्त फैसल फारुकी ने ट्वीट कर कहा, “प्रियंका चोपड़ा ने सा’ब और सायरा बाजी के साथ शाम बिताई। सा’ब का स्वास्थ्य काफी बेहतर है।” इस ट्वीट के साथ दो तस्वीरें भी साझा की गईं जिनमें प्रियंका चोपड़ा, दिलीप कुमार और सायरा बानो तीनों मौजूद थे।

प्रियंका ने अपने जवाब में लिखा, “आप दोनों से मिलना अच्छा लगा। शुक्रिया और सा’ब को बेहतर देखकर बहुत अच्छा लगा। ढेर सारा प्यार @दिलीप कुमार।” फारुकी ने सोमवार को दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट के जरिए आश्वासन दिया था कि उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और उनके स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियां रोजाना इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर साझा की जाएंगी।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment