- बोलीं- बीजेपी राज में दलितों को नहीं है कोई अधिकार, बसपा जीती तो नहीं होगी उना जैसी घटना
- पिछले साल जुलाई में तथाकथित गौरक्षकों ने उना में एक दलित परिवार पर हमला कर दिया था।
बडोदरा, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क ) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज (शनिवार, 23 सितंबर को) गुजरात चुनाव के लिए औपचारिक तौर पर अपनी पार्टी का चुनाव अभियान शुरू कर दिया। बड़ोदरा में एक रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि गुजरात में भाजपा राज में दलितों को कोई भी अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब गुजरात में बसपा की सरकार होगी तो उना जैसी घटना नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि पिछले साल जुलाई में तथाकथित गौरक्षकों ने उना में एक दलित परिवार पर हमला कर दिया था।
मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला और कहा कि अंबेडकर के नाम पर ये दोनों नेता दलितों का वोट हासिल करने के लिए नाटक कर रहे हैं। 61 वर्षीय मायावती ने कहा कि मोदी जब लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे तो उन्होंने वड़ोदरा में कभी अंबेडकर स्मारक बनने नहीं दिया लेकिन अब उन्हें उनके सम्मान की बड़ी चिंता हो रही है।



0 comments:
Post a Comment