मापतौल निरीक्षक का छापा Measurement inspection raid



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )   लंबी शिकायतों के बाद शुक्रबार को मापतोल विभाग के निरीक्षक ने श्यामपार्क मेन में सब्जी व फल विक्रेताओं के यहां छापे मारे तथा उन्हेें चेतावनी दी कि वे  चार दिनों के अंदर अपने तराजू व वाट प्रयोगशाला में जांच करा कर ठीक करालें वरना उनके साथ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
          मापताले विभाग के निरीक्षक आरए यादव ने शुक्रबार को श्यामपार्क में सब्जी व फल बेचने वालों के यहां छापा मारा तथा उनके तराजुओं में गड़बड़ी को पकड़ा। निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार सब्जी व फल वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है कि वे 4 दिनों के अंदर अपने तराजू व वाट को ठीक करा कर विभाग की प्रयोगशाला से प्रमाणित करालें वरना उन्हें कानून के अनुसार जुर्माना भरना होगा तथा तराजू व वाट जब्त किये जा सकते हैं।
      गौरतलव है कि हिंडनपार क्षेत्र में सब्जी व फल वालों की शिकायतें मिल रही हैं कि उनके तराजू व वाट न तो ठीक हालत में होते हैं न वे उन्हें मापतोल विभाग से प्रमाणित कराते हैं। लोगों का कहना है कि श्यमपार्क मेन में बुधबार को लगने वाले पैठ बाजार में हर सप्ताह लाखों की सब्जी बिकती है तथाा उनके तराजू व वाट न तो प्रमाणित होते हैं न अच्छी हालत में होते हैं। नतीजा यह होता है कि मापतोल विभाग की लापरवाही से ग्राहकों की जेव दुकानदार सब्जी कम तोल कर काटते हैं। यही हाल कबाड़ियों का है जिन्हें आम जनता में उन्हें डंडी मारने में माहिर कहा जाता है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment